नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के अभियान में जुटा प्रशासन एसडीएम ने किया बूथों का निरीक्षण

शाहगंज(जौनपुर)

नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को शाहगंज में मतदाता सेवा संकल्प का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम अंकुर वर्मा ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची में नए नाम शामिल करने की प्रक्रिया का जायजा लिया।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • मतदाता सेवा संकल्प के तहत बीएलओ को निर्देश, 17 और 24 अक्टूबर को प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान*
  • बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्देश दिया कि पात्र नए मतदाताओं का नाम हर हाल में मतदाता सूची में शामिल किया जाए।
  • एसडीएम ने जूनियर हाईस्कूल भादी स्थित बूथ संख्या 225 से 230, नगर पालिका स्कूल शाहगंज स्थित बूथ संख्या 250 से 254 तथा बालिका विद्यालय शाहगंज स्थित बूथ
  • पंजीकरण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे। *17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान*

शाहगंज(जौनपुर)नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को शाहगंज में मतदाता सेवा संकल्प का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम अंकुर वर्मा ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची में नए नाम शामिल करने की प्रक्रिया का जायजा लिया।

उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्देश दिया कि पात्र नए मतदाताओं का नाम हर हाल में मतदाता सूची में शामिल किया जाए।एसडीएम ने जूनियर हाईस्कूल भादी स्थित बूथ संख्या 225 से 230, नगर पालिका स्कूल शाहगंज स्थित बूथ संख्या 250 से 254 तथा बालिका विद्यालय शाहगंज स्थित बूथ संख्या 255 से 260 का निरीक्षण किया।

Advertisement

उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि नए मतदाताओं का पंजीकरण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे।*17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान*निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेशभर में 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाकर नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

इसका उद्देश्य पात्र युवाओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ना और मतदाता सूची को अद्यतन करना है।एसडीएम ने अभियान में लापरवाही न बरतने और पात्र आवेदकों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया को गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से मतदाता पंजीकरण अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें