
संवाददाता असलम केराकत
केराकत (जौनपुर)। नगर पंचायत केराकत के नावघाट नालापार स्थित श्री बजरंग दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में मांँ दुर्गा की प्रतिमा के पट खोले जाने के साथ ही दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। नगर पंचायत केराकत की पूर्व चेयरमैन मीना साहू ने फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया और मां दुर्गा की प्रतिमा के पट खोले।
इस दौरान धार्मिक उत्साह के बीच आयोजन से जुड़े लोगों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही।पूर्व चेयरमैन मीना साहू पत्नी अशोक कुमार साहू पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत केराकत के साथ इनके पुत्र एवं समाजसेवी वेदप्रिय साहू उर्फ विशाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
पंडाल के उद्घाटन के बाद मां दुर्गा के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। दुर्गा पूजा के आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल नजर आया।कार्यक्रम में रोहित साहू, संजय बाबा
(सभासद प्रतिनिधि), सौरभ साहू, सूरज शर्मा, शुभम साहू, ऋषि निषाद (पूर्व सभासद), अमरीश उपाध्याय, अशोक कन्नौजिया, श्रवण निषाद, रविन्द्र विश्वकर्मा, सुनील कुमार गुप्ता (समाजसेवी एवं पूर्व प्रबंधक), मृत्युंजय विश्वकर्मा, संटू निषाद, हजारीलाल निषाद, आर्यन निषाद, छेदीलाल शर्मा और आर्यन शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

















