
जौनपुर। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री और जौनपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह ने विजयादशमी के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आज का दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसी कारण हर साल रावण दहन किया जाता है।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने रावण का वध कर समाज को यह संदेश दिया कि अहंकार और बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अंत में जीत सत्य और धर्म की ही होती है।उन्होंने कहा कि आज के दिन हर इंसान को अपने जीवन में भगवान श्री राम की मर्यादा, संस्कृति, सभ्यता और जीवन शैली को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।
हमें प्रतीकात्मक रावण के साथ-साथ अपने भीतर मौजूद अहंकार, द्वेष और बुराई रूपी रावण का भी दहन करना चाहिए।कोलकाता हादसे पर जताया शोककोलकाता के दुर्गा पंडाल में हुए हादसे पर पूर्व मंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है।
प्रशासन को ऐसे आयोजनों में और अधिक चुस्त-दुरुस्त रहने की जरूरत है। साथ ही भक्तों को भी दर्शन के लिए जल्दबाजी और उतावलापन नहीं दिखाना चाहिए, अक्सर यही हादसों का कारण बनता है।उन्होंने कहा कि आज सभी भक्त माता रानी का विसर्जन करेंगे और अहंकार के प्रतीक रावण का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाएंगे।

















