अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश ने स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा को दिया समर्थन

जौनपुर।।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी स्नातक खंड निर्वाचन में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एवं वर्तमान एमएलसी आशुतोष सिन्हा के समर्थन में जौनपुर स्थित बीआरपी इंटर कॉलेज में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंद्रसेन श्रीवास्तव ने आशुतोष सिन्हा को समर्थन देते हुए समाज के लोगों से आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य सुभाष सिंह, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन
  • बोर्ड के सदस्य ललित मोहन श्रीवास्तव सहित विभिन्न शिक्षक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों
  • कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशुतोष सिन्हा ने अपने कार्यों और जनता के बीच बनाए गए विश्वास के आधार पर मिले समर्थन के लिए सभी
  • 23 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में समर्थकों से सक्रिय सहभागिता निभाने तथा अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए

जौनपुर।।उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी स्नातक खंड निर्वाचन में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एवं वर्तमान एमएलसी आशुतोष सिन्हा के समर्थन में जौनपुर स्थित बीआरपी इंटर कॉलेज में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंद्रसेन श्रीवास्तव ने आशुतोष सिन्हा को समर्थन देते हुए समाज के लोगों से आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य सुभाष सिंह, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड के सदस्य ललित मोहन श्रीवास्तव सहित विभिन्न शिक्षक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्नातक निर्वाचन में आशुतोष सिन्हा को अपना समर्थन देने की बात कही।

Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशुतोष सिन्हा ने अपने कार्यों और जनता के बीच बनाए गए विश्वास के आधार पर मिले समर्थन के लिए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने 23 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में समर्थकों से सक्रिय सहभागिता निभाने तथा अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की।बैठक में उपस्थित लोगों ने आशुतोष सिन्हा के समर्थन में एकजुट होकर चुनाव में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें