

गोंडा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शनिवार को 4:30 बजे जौनपुर पहुंचे। वे नगर के बीआरपी मैदान में सेवा भारतीय संस्थान काशी प्रान्त के तत्वावधान में समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा के चौथे दिन शामिल हुए।व्यासपीठ पर बैठकर कथा सुना रहे व्यास शांतनु जी महाराज के द्वारा उनको अंगवस्त्रम व प्रभु श्री राम की मूर्ति देकर स्वागत किया।
इस दौरान वो मंच से उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि कथा में प्रभु श्री राम जनकपुर पहुच गए और स्वयंबर की तैयारी हो रही है। कथा के बीच में आने के लिए उन्हें क्षमा करें।पत्रकारों से बात करते हुए सांसद ने बताया कि उन्हें समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने आमंत्रित किया था। इससे पहले भी जौनपुर में मेरा आना हुआ था।
लेकिन इस बार भी आमंत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि जौनपुर में कई बार से ऐसी राम कथाएं होती रही हैं। राजनीतिक मुद्दों पर उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया।अपने एक बयान पर उन्होंने कहा कि गांव हमारी जड़ है और सबको इससे जुड़े रहना चाहिए।
उन्होंने समझाया कि जब पेड़ जड़ से हटता है तो सूख जाता है। इसी तरह, जब हम अपनी जड़ों से दूर होते हैं, तो हमारी पहचान खत्म हो जाती है।सांसद बृजभूषण ने कहा कि लोग कहीं भी रहें, कमाएं-खाएं, लेकिन अपने गांव को कभी न भूलें।

















