जमीन पर कब्जे और मारपीट का आरोप पीड़ित ने एसपी कार्यालय में लगाई न्याय की गुहार

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदैला गांव में जमीन पर जबरन कब्जा करने और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित के मुताबिक, विपक्षियों ने उसके घर की दीवार और पतरा गिराकर जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षी पक्ष के लोगों ने घर पर चढ़कर मारपीट की, जिसमें परिवार के करीब पांच लोग घायल हो गए।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद से विपक्षी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे परिवार में भय का माहौल है।
  • पीड़ित ने एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी जमीन पर कब्जा दिलाए जाने की मांग की है।
  • पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी गुहार लगाई है। मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।
  • जमीन पर कब्जे और मारपीट का आरोप, पीड़ित ने एसपी कार्यालय में लगाई न्याय की गुहार

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदैला गांव में जमीन पर जबरन कब्जा करने और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित के मुताबिक, विपक्षियों ने उसके घर की दीवार और पतरा गिराकर जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षी पक्ष के लोगों ने घर पर चढ़कर मारपीट की, जिसमें परिवार के करीब पांच लोग घायल हो गए।

Advertisement

पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद से विपक्षी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे परिवार में भय का माहौल है। पीड़ित ने एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी जमीन पर कब्जा दिलाए जाने की मांग की है।

पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी गुहार लगाई है। मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें