कजगांव में सीसी रोड़ बनकर तैयार भी नहीं हुआ कि उखड़ने लगा अगल बगल का ईंट

जौनपुर। जनपद के नगर पंचायत कजगांव के वार्ड संख्या तीन माधोपट्टी में सीसी रोड निर्माण का कार्य कराया जा रहा है।जिसका फोटो व वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फोटो व वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल होते ही एक बार फिर नगर पंचायत कजगांव भ्रष्टाचार को लेकर तेजी से चर्चा में आ गया है।नागरिकों का आरोप है सीसी रोड़ निर्माण कार्य पूरी तरह से मानक को ताख पर रखकर बनवाया गया है जिसका फोटो व वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।फोटो व वीडियों वायरल होते ही एक बार फिर नगर पंचायत कजगांव अपने कारनामा के चलते चर्चा में आ गया।एक कहावत है कि शासन-प्रशासन डाल-डाल तो मैं पात-पात उक्त कहावत नगर पंचायत कजगांव पर सटीक बैठ रही है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • कजगांव में मानक को ताख पर रखकर कराया जा रहा सीसी रोड़ निर्माण कार्य,फोटो व वीडियों सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।
  • उक्त प्रकरण में शासन-प्रशासन डाल-डाल तो नगर पंचायत कजगांव पात-पात देखने को मिल रहा है। सरकार जहां एक तरफ अपनी सांख पर कोई आंच
  • दूसरीं तरफ नगर पंचायत एक के बाद एक कारनामा करने में जुटा रहता है। अपने कारनामों के चलते उक्त नगर पंचायत हमेशा सरकार की मंशा पर पानी फेरनें का काम करता रहता है।
  • नगर पंचायत कजगांव द्वारा क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन माधोपट्टी में सीसी रोड़ निर्माण का कार्य कराया गया। सीसी रोड़ निर्माण को पुरी तरह से मानक के विपरीत बनता

जौनपुर। जनपद के नगर पंचायत कजगांव के वार्ड संख्या तीन माधोपट्टी में सीसी रोड निर्माण का कार्य कराया जा रहा है।जिसका फोटो व वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फोटो व वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल होते ही एक बार फिर नगर पंचायत कजगांव भ्रष्टाचार को लेकर तेजी से चर्चा में आ गया है।नागरिकों का आरोप है सीसी रोड़ निर्माण कार्य पूरी तरह से मानक को ताख पर रखकर बनवाया गया है जिसका फोटो व वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।फोटो व वीडियों वायरल होते ही एक बार फिर नगर पंचायत कजगांव अपने कारनामा के चलते चर्चा में आ गया।

एक कहावत है कि शासन-प्रशासन डाल-डाल तो मैं पात-पात उक्त कहावत नगर पंचायत कजगांव पर सटीक बैठ रही है। क्यों कि उक्त प्रकरण में शासन-प्रशासन डाल-डाल तो नगर पंचायत कजगांव पात-पात देखने को मिल रहा है। सरकार जहां एक तरफ अपनी सांख पर कोई आंच न आवे और नगर पंचायत के विकास के लिए तमाम योजनाऐं चला रही है। वही दूसरीं तरफ नगर पंचायत एक के बाद एक कारनामा करने में जुटा रहता है। अपने कारनामों के चलते उक्त नगर पंचायत हमेशा सरकार की मंशा पर पानी फेरनें का काम करता रहता है। नगर पंचायत कजगांव द्वारा क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन माधोपट्टी में सीसी रोड़ निर्माण का कार्य कराया गया।

Advertisement

सीसी रोड़ निर्माण को पुरी तरह से मानक के विपरीत बनता देखकर वार्डवासियों ने सीसी रोड़ निर्माण कार्य में अनियमितता को देकर बन रहे सीसी रोड़ का फोटो व वीडियों बनाकर सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया।बताया जाता हैं यह एक ऐसा नगर पंचायत है जो अपने कारनामों के चलते हमेशा चर्चा में बना रहता है। मानक को ताख पर रखकर ठेकेदार इस सीसी रोड़ का निर्माण कार्य करा रहा है। इस सीसी रोड़ निर्माण कार्य के प्रति नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी सहित सभी जिम्मेदार लोग कुम्भकर्णी निद्रा में लीन हैं।

इस फोटो व वीडियों के बारे में जब वार्ड संख्या माधोपट्टी के लोगों से जानकारी लिया गया तो उन्होंने बताया कि जब सीसी रोड़ निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उसी समय सीसी रोड़ के अगल-बगल लगाया गया ईंट पुरी तरह से अपने आप उखड़ कर इधर उधर हो जा रहा है।लोगों ने कहां कि नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के साथ-साथ ठेकेदार द्वारा मनमानी ढंग से सीसी रोड़ निर्माण का कार्य कराया जा रहा है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें