यातायात माह का आगाज एसपी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवानाएनसीसी

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • जौनपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद में यातायात माह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक एस. वीर सिंह…
  • एनसीसी कैडेट्स और यातायात पुलिस संभालेंगे जागरूकता अभियान की कमान, स्कूलों में विद्यार्थियों को बताए जाएंगे सड़क सुरक्षा के नियम
  • पुलिस और एनसीसी कैडेट्स विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देंगे। इस दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, यातायात संकेतों का
  • पुलिस अधीक्षक एस. वीर सिंह ने लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन अपनी जिम्मेदारी समझकर करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें तथा

जौनपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद में यातायात माह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक एस. वीर सिंह ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में यातायात पुलिस के जवानों के साथ एनसीसी कैडेट्स ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।यातायात माह के दौरान शहर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। पुलिस और एनसीसी कैडेट्स विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देंगे। इस दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, यातायात संकेतों का पालन करने सहित सुरक्षित यातायात के विभिन्न पहलुओं के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Advertisement

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक एस. वीर सिंह ने लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन अपनी जिम्मेदारी समझकर करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें तथा शराब या किसी अन्य नशे की हालत में वाहन न चलाएं। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना चालक के साथ-साथ सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है।

एसपी ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। तेज आवाज करने वाले वाहनों और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी।यातायात माह के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों, मार्गों और शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत करना है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें