
संवाददाता असलम खान केराकत
केराकत (जौनपुर)। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अवधेश कुमार सोनकर को अनुसूचित मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने की जानकारी के बाद समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन के प्रति उनके समर्पण और सक्रियता की सराहना की।अवधेश कुमार सोनकर को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि!
वह संगठन की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही अनुसूचित समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने और संगठन को जिला स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।
नई जिम्मेदारी मिलने पर अवधेश कुमार सोनकर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और संगठन के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के सम्मान को प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी निभाएंगे।

















