

संवाददाता अरविंद कुमार यादव
केराकत, जौनपुर। क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में बकरी चोरी के मामले में केराकत पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की तीन बकरियां और वारदात में प्रयुक्त एक ऑटो वाहन बरामद किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की देर रात करीब 1:30 बजे परमानंदपुर गांव में बकरी चोरी करने पहुंचे तीन युवकों को ग्रामीणों ने चोरी करते समय रंगे हाथ पकड़ लिया था।
शोरगुल सुनकर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और तीनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्णा सोनकर पुत्र शुनशुन सोनकर निवासी भौरा, मो. तौहीद पुत्र मो. सलीम निवासी कुसैला तथा सत्येंद्र सरोज पुत्र मोतीलाल सरोज निवासी अकबरपुर,!
थाना केराकत, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। तीनों की उम्र क्रमशः करीब 27, 21 और 20 वर्ष बताई गई है।इस मामले में थाना केराकत पर मु0अ0सं0 451/2026 के तहत धारा 303(2)/62 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन बकरियां बरामद की गई हैं।
साथ ही एक ऑटो वाहन भी बरामद हुआ है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर संबंधित न्यायालय भेजने की कार्रवाई की है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक श्रीराम सिंह सहित पुलिसकर्मी तथा ग्रामीण राहुल, सुनीता, लखन्दर, रवि, राजेश, सदन और सिकन्दर शामिल रहे।

















