गडकरी के जौनपुर आगमन पर किसानों से मुलाकात कराने की मांग पूर्वांचल किसान संगठन ने एडीएम वित्त एवं एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रस्तावित जनपद आगमन को लेकर पूर्वांचल किसान संगठन ने किसानों की वर्षों पुरानी समस्याओं को उनके समक्ष रखने के लिए मुलाकात का समय दिलाने की मांग की है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोमवार को पूर्वांचल किसान संगठन के अध्यक्ष अजीत सिंह डोभी के नेतृत्व में किसान प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम वित्त परमानंद झा एवं एसडीएम महोदय को ज्ञापन सौंपा।
  • ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने राष्ट्रीय राजमार्ग-233 से प्रभावित लगभग 4,000 किसानों को लंबित ब्याज का भुगतान कराने, अधूरी सड़क पर स्थित ढ़ेरही टोल प्लाजा की वसूली तत्काल बंद कराने
  • विधायक त्रिभुवन राम द्वारा मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से टोल प्लाजा बंद कराने के संबंध में जारी वीडियो बयान के बावजूद टोल वसूली जारी रहने पर सवाल उठाए।
  • संगठन ने कहा कि किसानों की समस्याएं वर्षों से लंबित हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सामने इन समस्याओं को सीधे रखने के लिए किसान प्रतिनिधिमंडल को मुलाकात का अवसर दिया जाना आवश्यक है।

जौनपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रस्तावित जनपद आगमन को लेकर पूर्वांचल किसान संगठन ने किसानों की वर्षों पुरानी समस्याओं को उनके समक्ष रखने के लिए मुलाकात का समय दिलाने की मांग की है।सोमवार को पूर्वांचल किसान संगठन के अध्यक्ष अजीत सिंह डोभी के नेतृत्व में किसान प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम वित्त परमानंद झा एवं एसडीएम महोदय को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने राष्ट्रीय राजमार्ग-233 से प्रभावित लगभग 4,000 किसानों को लंबित ब्याज का भुगतान कराने, अधूरी सड़क पर स्थित ढ़ेरही टोल प्लाजा की

Advertisement

वसूली तत्काल बंद कराने, 30 सितंबर 2026 को विधायक त्रिभुवन राम द्वारा मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से टोल प्लाजा बंद कराने के संबंध में जारी वीडियो बयान के बावजूद टोल वसूली जारी रहने पर सवाल उठाए।

इसके साथ ही अधूरी सड़क के कारण हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगाने, स्थानीय लोगों की सुरक्षा एवं आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा भूमि मुआवजे में मुख्य मार्ग और अंदरूनी जमीन के बीच किए गए भेदभाव की निष्पक्ष जांच कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की गई।संगठन ने कहा कि किसानों की समस्याएं वर्षों से लंबित हैं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सामने इन समस्याओं को सीधे रखने के लिए किसान प्रतिनिधिमंडल को मुलाकात का अवसर दिया जाना आवश्यक है।अजीत सिंह डोभी ने कहा कि किसानों की पीड़ा सुनना सरकार की जिम्मेदारी है और न्याय मिलना किसानों का अधिकार है। संगठन किसानों के हक और सम्मान की लड़ाई लगातार जारी रखेगा।इस दौरान पूर्वांचल किसान संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें