खेतासराय में पटाखों की बिक्री पर रोक शाहगंज रामलीला मैदान में लगेंगी दुकानें

खेतासराय(जौनपुर)। दीपावली पर पटाखों की खरीदारी करने की तैयारी कर रहे लोगों को अब शाहगंज जाना होगा। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर खेतासराय क्षेत्र में पटाखों की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • पुलिस ने लाउडस्पीकर से कराया ऐलान, आदेश तोड़ने पर होगी कार्रवाई
  • अब लाइसेंसधारी दुकानदारों को भी पटाखों की दुकान लगाने के लिए शाहगंज स्थित रामलीला मैदान में ही जगह निर्धारित की गई है।
  • शुक्रवार को आदेश जारी होने के बाद पुलिस ने नगर में लाउडस्पीकर के माध्यम से इसका प्रचार-प्रसार
  • प्रचार-प्रसार कर दुकानदारों और आम लोगों को नई व्यवस्था से अवगत कराया। एसडीएम शाहगंज अंकुर वर्मा के आदेश के अनुपालन में

खेतासराय(जौनपुर)। दीपावली पर पटाखों की खरीदारी करने की तैयारी कर रहे लोगों को अब शाहगंज जाना होगा। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर खेतासराय क्षेत्र में पटाखों की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।

अब लाइसेंसधारी दुकानदारों को भी पटाखों की दुकान लगाने के लिए शाहगंज स्थित रामलीला मैदान में ही जगह निर्धारित की गई है। शुक्रवार को आदेश जारी होने के बाद पुलिस ने नगर में लाउडस्पीकर के माध्यम से इसका प्रचार-प्रसार कर दुकानदारों और आम लोगों को नई व्यवस्था से अवगत कराया।

Advertisement

एसडीएम शाहगंज अंकुर वर्मा के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने स्पष्ट किया है कि खेतासराय नगर और क्षेत्र में कहीं भी पटाखों की बिक्री नहीं की जा सकेगी। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दीपावली के दौरान भीड़भाड़ और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है। पटाखों की खरीद-बिक्री के लिए शाहगंज का रामलीला मैदान निर्धारित किया गया है।उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि आदेश का उल्लंघन कर खेतासराय में पटाखों की बिक्री करते हुए कोई पकड़ा गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की ओर से नगर में लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है, जिससे त्योहार के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।गौरतलब है कि आठ नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। ऐसे में पटाखों की खरीदारी करने वाले लोगों को प्रशासन की नई व्यवस्था का पालन करना होगा।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें