जौनपुर में यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान 2351 वाहनों का चालान 12 सीज

जौनपुर। यातायात माह नवंबर-2026 के तहत गुरुवार को यातायात पुलिस ने जिले के प्रमुख चौराहों, तिराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जागरूकता एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 2351 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 12 वाहनों को सीज किया गया। वहीं, काली फिल्म लगे पांच वाहनों से फिल्म उतरवाई गई।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • काली फिल्म लगे पांच वाहनों से उतरवाई गई फिल्म, लाउडस्पीकर और पंपलेट के जरिए लोगों को किया जागरूक
  • पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में
  • इस दौरान लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर तथा हैंडबिल और पंपलेट वितरित कर वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
  • लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की गई।

जौनपुर। यातायात माह नवंबर-2026 के तहत गुरुवार को यातायात पुलिस ने जिले के प्रमुख चौराहों, तिराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जागरूकता एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 2351 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 12 वाहनों को सीज किया गया।

वहीं, काली फिल्म लगे पांच वाहनों से फिल्म उतरवाई गई।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में यातायात पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अभियान चलाया।

Advertisement

इस दौरान लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर तथा हैंडबिल और पंपलेट वितरित कर वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की गई।

इसके साथ ही वाहनों के शीशों पर काली फिल्म न लगाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा हूटर, सायरन और प्रेशर हॉर्न का अनावश्यक प्रयोग न करने की हिदायत दी गई।अभियान के दौरान बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना बीमा, बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र और बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) वाले वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें