
जौनपुर। सिरकोनी ब्लॉक क्षेत्र के कोतवलपुर गांव में हर घर जल जीवन मिशन के तहत स्थापित पानी की टंकी के पंप रूम में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोर कमरे का ताला तोड़कर एक इनवर्टर, दो बैटरियां, जनरेटर के पार्ट्स और बैटरी चोरी कर ले गए।
इस घटना से सरकारी संपत्ति को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। सवाल यह उठता है कि आखिर सरकारी संपत्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?जानकारी के अनुसार, बीते 10 नवंबर की रात चोरों ने पंप रूम को निशाना बनाया।
कमरे का ताला और कुंडी तोड़कर अंदर रखे एक इनवर्टर, दो बैटरियों के साथ जनरेटर के पार्ट्स और बैटरी भी चोरी कर ली।घटना के संबंध में कमलेश मिश्रा ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद सभी लोग अपने घर सोने चले गए थे। सुबह जब पंप रूम पहुंचे तो देखा कि चोरों ने कमरे की कुंडी काट दी थी। अंदर रखे इनवर्टर और बैटरियां समेत अन्य सामान गायब थे। इसके बाद तत्काल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी गई।
साथ ही विभागीय अधिकारियों को भी घटना से अवगत कराया गया।सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।अब सवाल यह है कि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित जल जीवन मिशन की सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के लिए क्या व्यवस्था की गई है? पंप रूम में हुई चोरी के बाद ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही पर सवाल उठाए हैं।

















