ई-रिक्शा में तीन महिलाओं ने वृद्धा की ढाई लाख की चेन उड़ाई!

खेतासराय(जौनपुर)। ई-रिक्शा में सवारी बनकर चढ़ीं तीन महिलाओं पर वृद्धा के गले से सोने की गायब करने का आरोप लगा है। शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई चेन स्नेचिंग की इस घटना से महिला के होश उड़ गए। करीब पौने दो तोला की चेन गायब होने के बाद वह सड़क पर ही रोने-बिलखने लगीं। घटना के बाद पीड़िता का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक छानबीन की, लेकिन चेन का कोई पता नहीं चल सका। हालांकि, थानाध्यक्ष ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
  • खुटहन थाना क्षेत्र के बीरी शमसुद्दीनपुर गांव निवासी मोतीराम राजभर की पत्नी महगीना देवी शुक्रवार को अपनी बहू प्रभावती देवी के साथ
  • दोनों नौली से ई-रिक्शा पर सवार हुईं। आरोप है कि खेतासराय में दुर्गा मंदिर के पास तीन महिलाएं भी उसी ई-रिक्शा में बैठ गईं।
  • कुछ दूर आगे चौराहे पर पुलिस बूथ से पहले तीनों महिलाएं उतरकर चली गईं। उनके जाने के बाद महगीना देवी ने गले पर हाथ रखा तो सोने की चेन गायब थी।

खेतासराय(जौनपुर)। ई-रिक्शा में सवारी बनकर चढ़ीं तीन महिलाओं पर वृद्धा के गले से सोने की गायब करने का आरोप लगा है। शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई चेन स्नेचिंग की इस घटना से महिला के होश उड़ गए। करीब पौने दो तोला की चेन गायब होने के बाद वह सड़क पर ही रोने-बिलखने लगीं। घटना के बाद पीड़िता का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक छानबीन की, लेकिन चेन का कोई पता नहीं चल सका। हालांकि, थानाध्यक्ष ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।खुटहन थाना क्षेत्र के बीरी शमसुद्दीनपुर गांव निवासी मोतीराम राजभर की पत्नी महगीना देवी शुक्रवार को अपनी बहू प्रभावती देवी के साथ अमरेथुआ गांव में रिश्तेदारी में आयोजित शुद्धक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। दोनों नौली से ई-रिक्शा पर सवार हुईं।

Advertisement

आरोप है कि खेतासराय में दुर्गा मंदिर के पास तीन महिलाएं भी उसी ई-रिक्शा में बैठ गईं। कुछ दूर आगे चौराहे पर पुलिस बूथ से पहले तीनों महिलाएं उतरकर चली गईं। उनके जाने के बाद महगीना देवी ने गले पर हाथ रखा तो सोने की चेन गायब थी। यह देखते ही उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।पीड़िता ने बताया कि गायब चेन का वजन पौने दो तोला थी, उसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपये है। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी अनिल पाठक पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने आसपास जानकारी जुटाने के साथ काफी देर तक छानबीन की, लेकिन संदिग्ध महिलाओं का पता नहीं चल सका। पीड़िता और उनके परिजनों ने थाने पहुंचकर तहरीर देने की बात कही है। इस घटना के बाद मामला इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है.इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने घटना की जानकारी से इनकार किया। उन्होंने कहा कि महिला के आरोप की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं जेवर रास्ते में या घर पर तो नहीं छूट गया है

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें