


संवाददाता दीपक शुक्ला
धामपुर (बिजनौर)। पूर्व जिलाधिकारी एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने 14 नवंबर को धामपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के तहत व्यापक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्योहारा, शेरकोट, धामपुर कस्बे सहित विभिन्न गांवों में पहुंचकर गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की।
जनसंपर्क के दौरान विकसित भारत के संकल्प के साथ-साथ धामपुर क्षेत्र के विकास की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।इस दौरान डॉ. दिनेश चंद्र सिंह राजा का ताजपुर स्थित राजमहल पैलेस में आयोजित मांगलिक समारोह में भी शामिल हुए। यहां उन्होंने अपने पारिवारिक एवं आत्मीय संबंध रखने वाले प्रोफेसर रोहतास सिंह की बेटी के तिलकोत्सव समारोह में पहुंचकर परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नवदंपती के सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
डॉ. सिंह ने प्रोफेसर रोहतास सिंह के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि ग्राम पुरैनी, जनपद बिजनौर के प्रतिष्ठित एवं शिक्षित व्यक्तित्व के रूप में उन्होंने शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और आत्मीय व्यवहार समाज में उनकी अलग पहचान बनाता है।विकसित भारत के पांच प्रणों पर किया संवादस्योहारा कस्बे में सभासदों, समाजसेवियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक में डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों के सामने रखे गए विकसित भारत के पांच प्रणों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब प्रत्येक नागरिक इसमें अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएगा। पांच प्रणों में गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करना, देश को विकसित बनाने के लिए बड़े संकल्प लेना तथा नागरिकों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना शामिल है।उन्होंने कहा कि इन संकल्पों को केवल राष्ट्रीय स्तर तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि प्रदेश, जनपद और स्थानीय स्तर पर भी लागू करना जरूरी है।विकसित धामपुर के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरीडॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने कहा कि बिजनौर जनपद और धामपुर विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। विकसित धामपुर का सपना साकार करने में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, युवाओं और आम नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सामाजिक एकता, राष्ट्रप्रेम, नागरिक जिम्मेदारी और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता आवश्यक है।
सामूहिक प्रयासों से ही विकसित भारत के संकल्प को स्थानीय स्तर पर साकार किया जा सकता है।जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने डॉ. दिनेश चंद्र सिंह का स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने सभी के स्नेह, सम्मान और आत्मीय आतिथ्य के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर राजा ताजपुर के इंद्रजीत सिंह, दुष्यंत सिंह चौहान, डॉ. महेश सिंह, पंडित प्रदीप शर्मा, आशीष महेश्वरी, विनोद तोमर, सतपाल सैनी, विजय सैनी, जितेंद्र सिंह राजपूत, दीपक सिंह गुर्जर, अमर सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नेता, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।अंत में डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए नमस्कार, जय हिंद और जय भारत के उद्घोष के साथ अपना संदेश समाप्त किया।


















