
जौनपुर। यातायात माह नवंबर-2026 के तहत यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार, 14 नवंबर को पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में हरिहर पब्लिक स्कूल, वाजिदपुर तिराहा में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात सुनील चन्द्र तिवारी एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात मनोज कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में लगभग 325 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान क्विज, संभाषण, रंगोली, चित्रकला, पोस्टर कला एवं नुक्कड़ नाटक जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की अपीलकार्यक्रम के दौरान लाउडस्पीकर के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की गई। इसके साथ ही दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा वाहनों के शीशों पर काली फिल्म का प्रयोग नहीं करने की हिदायत दी गई। अभियान के दौरान काली फिल्म लगे वाहनों से मौके पर ही फिल्म उतरवाई गई।
2,260 वाहनों का चालान, 9 वाहन सीजयातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध जनपद में सघन चेकिंग अभियान भी चलाया गया।

इस दौरान यातायात पुलिस ने कुल 2,260 वाहनों का चालान किया, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले 9 वाहनों को सीज किया गया।यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

















