जौनपुर जागरूकता अपनाएं, मधुमेह पर नियंत्रण पाएं: प्रो. नगमा यासमीन

जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज, जौनपुर के गृह विज्ञान विभाग द्वारा 14 नवंबर 2026 को विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “मधुमेह के प्रति समय रहते कदम उठाना” रखी गई। कार्यक्रम में भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर शिक्षिका प्रो. नगमा यासमीन ने अपने उद्बोधन में कहा कि मधुमेह वर्तमान समय की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। इसकी समय रहते पहचान, नियमित जांच और उचित उपचार बेहद आवश्यक है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • जागरूकता अपनाएं, मधुमेह पर नियंत्रण पाएं: प्रो. नगमा यासमीन विश्व मधुमेह दिवस पर छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश
  • उन्होंने कहा कि संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम, शारीरिक सक्रियता और स्वस्थ दिनचर्या अपनाकर मधुमेह के खतरे को कम किया जा सकता है।
  • उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें और मधुमेह के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें।
  • समय पर चिकित्सकीय परामर्श एवं नियमित रक्त शर्करा की जांच से इस बीमारी को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। उन्होंने छात्राओं से स्वयं जागरूक

संवाददाता असलम केराकत

जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज, जौनपुर के गृह विज्ञान विभाग द्वारा 14 नवंबर 2026 को विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “मधुमेह के प्रति समय रहते कदम उठाना” रखी गई।

Advertisement

कार्यक्रम में भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर शिक्षिका प्रो. नगमा यासमीन ने अपने उद्बोधन में कहा कि मधुमेह वर्तमान समय की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। इसकी समय रहते पहचान, नियमित जांच और उचित उपचार बेहद आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम, शारीरिक सक्रियता और स्वस्थ दिनचर्या अपनाकर मधुमेह के खतरे को कम किया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें और मधुमेह के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें। समय पर चिकित्सकीय परामर्श एवं नियमित रक्त शर्करा की जांच से इस बीमारी को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

उन्होंने छात्राओं से स्वयं जागरूक बनने के साथ अपने परिवार और समाज के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में अनीता, शिल्पी, साक्षी भारती, संजना भारती एवं असमा फातिमा ने अपने भाषणों एवं आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से मधुमेह से बचाव, शुरुआती लक्षणों की पहचान और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा समाज को मधुमेह की रोकथाम एवं नियंत्रण के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर शाहीन अंसारी भी मौजूद रहीं।

Advertisement

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें