बैंक के अंदर वृद्ध की जेब से 50 हजार रुपये चोरी तीन महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

जौनपुर)। जफराबाद थाना क्षेत्र के कबुलपुर बाजार स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, नेहरूनगर शाखा में एक वृद्ध की जेब से 50 हजार रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए तीन महिलाओं समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किए गए हैं।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • जफराबाद पुलिस ने किया चोरी की घटना का खुलासा, जौनपुर, वाराणसी और आसपास के जिलों में कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली
  • सीओ सिटी आईपीएस सम्यक चौधरी ने बताया कि जलालपुर थाना क्षेत्र के नीलकंठपुर गांव निवासी तेजबहादुर चौहान गुरुवार को बैंक से 50 हजार रुपये निकालने के बाद
  • इसी दौरान बैंक के अंदर मौजूद दो महिलाओं ने उनका ध्यान भटकाकर जेब से रुपये चोरी कर लिए। घटना में तीन अन्य साथी बैंक के बाहर बाइक से रेकी कर रहे थे।
  • पुलिस के अनुसार, चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए और अलग-अलग ऑटो से वाराणसी के सिंधौरा स्थित सुनील के घर पहुंच गए।

(जौनपुर)। जफराबाद थाना क्षेत्र के कबुलपुर बाजार स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, नेहरूनगर शाखा में एक वृद्ध की जेब से 50 हजार रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए तीन महिलाओं समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किए गए हैं।सीओ सिटी आईपीएस सम्यक चौधरी ने बताया कि जलालपुर थाना क्षेत्र के नीलकंठपुर गांव निवासी तेजबहादुर चौहान गुरुवार को बैंक से 50 हजार रुपये निकालने के बाद अपनी जेब में रखकर पासबुक प्रिंट करा रहे थे।

इसी दौरान बैंक के अंदर मौजूद दो महिलाओं ने उनका ध्यान भटकाकर जेब से रुपये चोरी कर लिए। घटना में तीन अन्य साथी बैंक के बाहर बाइक से रेकी कर रहे थे।पुलिस के अनुसार, चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए और अलग-अलग ऑटो से वाराणसी के सिंधौरा स्थित सुनील के घर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच और आरोपितों की तलाश करते हुए तीन महिलाओं और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उनके आने-जाने और घटनाओं को अंजाम देने की पूरी व्यवस्था सुनील कुमार करता था। वह उन्हें शहर के नजदीक छोड़ देता था, जहां से वे ई-रिक्शा या अन्य साधनों से भीड़भाड़ वाले स्थानों, जैसे बैंक और मेले में पहुंचते थे। वहां वृद्ध पुरुषों और महिलाओं को निशाना बनाकर उनका ध्यान भटकाते हुए रुपये, जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते थे।पुलिस के मुताबिक, गिरोह ऑटो में सफर करने वाले यात्रियों और राहगीरों को भी निशाना बनाता था।

आरोपितों के पास से बरामद फर्जी आधार कार्ड के संबंध में उन्होंने बताया कि अपनी असली पहचान छिपाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करते थे। इनके माध्यम से बैंक में फर्जी खाते भी खुलवाते थे।पूछताछ में आरोपितों ने जौनपुर, वाराणसी समेत आसपास के जनपदों में भी इसी तरह की चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस इन घटनाओं के संबंध में आगे जांच कर रही है। गिरफ्तार सभी आरोपितों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें