
जौनपुर जफराबाद। छठ पूजा की व्रती महिलाओं द्वारा सोमवार की सुबह जफराबाद कस्बे के नावघाट में आदि गंगा गोमती नदी में खड़ी होकर दूध पानी और अन्य द्रव्य से उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया और परिवार व संतान के सुखमय भविष्य की मंगलकामना की गयी।
इस अवसर पर नगर पंचायत जफराबाद की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सिद्धी विनायक जागरण ग्रुप के गायक कलाकार शिवम अग्रहरि, योगेन्द्र यादव, शिव ज्योति, शनि मौर्य, कुसुमलता, सुजाता शर्मा, अमीषा मौर्या, अनुपम प्रियदर्शी, आशीष चौरसिया द्वारा अपने छठ व अन्य भक्ति गीतों व भजनों द्वारा ऐसा समां बांधा गया कि श्रोता झूम उठे।
जफराबाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डा. सरफराज खान द्वारा सभी कलाकारों एवं विशिष्ट आगन्तुकों, मौजूद सभासदों एवं छठ पूजा मेला स्थल की साफ-सफाई कार्य में लगे सफाई कर्मियों एवं उनके सुपरवाइजरों का मंच पर माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया गया। सुरक्षा व शांति व्यवस्था हेतु पुलिस डटी रही। नगर पंचायत जफराबाद की ओर से घाटों की साफ सफाई, महिलाओं हेतु चेजिंग रूम, सीसीटीवी आदि की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डा. सरफराज खान, तेज बहादुर गिरी, बृजनन्दन स्वरूप, जोगेन्द्र निषाद, परवेज कुरैशी, धनंजय मिश्र, वेद प्रकाश, रिजवान खान रविकांत भग्गू, सौरभ कुमार, ओवैस खान, अजहर राइनी, डा. अतुल. गुप्ता, चन्द्रशेखर सरोज एवं व्रती महिलाओं एवं उनके परिजनों का भारी जमावड़ा रहा।

















