
दिल्ली का इंडिया गेट 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे की रोशनी से नहाया हुआ दिखा. ऐसे में इसकी खूबसूरती में चार चांद लग गए और बड़ी संख्या में यहां लोग भी घूमते-फिरते नजर आए.
स्वतंत्रता दिवस से पहले देश की ऐतिहासिक जगहें और इमारतें रोशनी से जगमगा उठी हैं. दिन में कई जगहों पर ‘हर घर तिरंगा’ रैली देखने को मिली तो शाम के समय सरकारी और ऐतिहासिक इमारतें तिरंगे के रंग में नहाई हुई नजर आईं. दिल्ली से लेकर कोलकाता, महाराष्ट्र और तेलंगाना में भी बिल्डिंग तिरंगे के रंग में दिखीं.
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हुमायूं का मकबरा भी भारतीय तिरंगे के रंगों से जगमगाया हुआ दिखा. यह भव्य ऐतिहासिक स्मारक भी इस राष्ट्रीय पर्व का गवाह बना.
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुंबई में भी मंत्रालय, विधान भवन और BMC की इमारतें तिरंगे के रंग में नजर आईं.
स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले पश्चिम बंगाल का कोलकाता शहर ही रोशनी से जगमगा उठा. यहां सिर्फ इमारतें नहीं बल्कि पुलों को भी तिरंगे के रंग में रंग दिया गया.

















