
जौनपुर। अपराध की रोकथाम और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रिहायशी मकान से करीब 5 कुंतल अवैध आतिशबाजी के पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक नगर अनन्त चन्द्रशेखर और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सम्यक चौधरी के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने थाना कोतवाली क्षेत्र के बाजार भुआ मोहल्ले में स्थित एक रिहायशी मकान में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध आतिशबाजी के पटाखे बरामद किए। इस दौरान ऐसन रजा पुत्र मुनीर हसन, निवासी बाजार भुआ, थाना कोतवाली, जौनपुर को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 264/2026, धारा 5/9(ख)(1) विस्फोटक अधिनियम 1885 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।बरामदगीकरीब 5 कुंतल अवैध आतिशबाजी के पटाखेगिरफ्तार
आरोपीऐसन रजा पुत्र मुनीर हसन, निवासी बाजार भुआ, थाना कोतवाली, जौनपुर।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीमप्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल संजय पासवान, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र पाण्डेय और महिला कांस्टेबल अंकिता सिंह शामिल रहीं।

















