जौनपुर विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही सरकार : मा0 राज्यमंत्री

विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही सरकार : मा0 राज्यमंत्री
कलेक्ट्रेट परिसर में 53.12 लाख से इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण का शिलान्यास
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • कलेक्ट्रेट परिसर में अवस्थापना निधि के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत विकास कार्य का शनिवार को शिलान्यास किया गया।
  • मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चंद्र यादव जी ने विकास भवन से जिला
  • पंचायत कार्यालय तक 250 मीटर इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस विकास कार्य पर 53.12 लाख रुपये की लागत आएगी।
  • निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में आवागमन सुगम होने के साथ ही जल निकासी की व्यवस्था भी बेहतर होगी।

विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही सरकार : मा0 राज्यमंत्री कलेक्ट्रेट परिसर में 53.12 लाख से इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण का शिलान्यास जौनपुर 22 अगस्त, 2026 (सू0वि0) – कलेक्ट्रेट परिसर में अवस्थापना निधि के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत विकास कार्य का शनिवार को शिलान्यास किया गया।

मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चंद्र यादव जी ने विकास भवन से जिला पंचायत कार्यालय तक 250 मीटर इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस विकास कार्य पर 53.12 लाख रुपये की लागत आएगी। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में आवागमन सुगम होने के साथ ही जल निकासी की व्यवस्था भी बेहतर होगी !

Advertisement

शिलान्यास के दौरान मा0 राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए शहरों और सरकारी परिसरों में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि जौनपुर में भी सड़क, नाली, जल निकासी सहित आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर लगातार काम किया जा रहा है।

कलेक्ट्रेट परिसर में होने वाला यह कार्य कर्मचारियों, अधिकारियों और यहां आने वाले आम लोगों के लिए सुविधाजनक साबित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा कराकर आम जनता को उसका सीधा लाभ पहुंचाना है। कलेक्ट्रेट परिसर में इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण से जलभराव की समस्या कम होने के साथ परिसर की व्यवस्था भी बेहतर होगी।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें