
जिलाधिकारी जौनपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना बक्सा में की गई जनसुनवाई.जिलाधिकारी जौनपुर सैमुअल पाल एन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर श्री कुंवर अनुपम सिंह द्वारा आज दिनांक 22.08.2026 को थाना बक्सा
, जनपद जौनपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई की गई। इस दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्राप्त शिकायतों के संबंध में संबंधित पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को आवश्यकतानुसार मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण/जांच करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

















