जौनपुर रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए बुजुर्ग मौके पर मौत

जौनपुर केराकत स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत धरौरा गांव निवासी 65 वर्षीय शिवलोचन यादव पुत्र लौटू यादव की रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
  • शौच के लिए अपने घर के सामने रेलवे लाइन की पटरी पार कर रहे थे।
  • इसी दौरान आनंद विहार से गाजीपुर सिटी जा रही सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन धरौरा गांव के पास पोल संख्या 34/28 पर पहुंची।
  • शिवलोचन कुछ समझ पाते, वह ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

रिपोर्टर अरविंद कुमार यादव

Advertisement

केराकत स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत धरौरा गांव निवासी 65 वर्षीय शिवलोचन यादव पुत्र लौटू यादव की रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।बताया गया कि शिवलोचन यादव सुबह करीब आठ बजे शौच के लिए अपने घर के सामने रेलवे लाइन की पटरी पार कर रहे थे। इसी दौरान आनंद विहार से गाजीपुर सिटी जा रही सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन धरौरा गांव के पास पोल संख्या 34/28 पर पहुंची।

जब तक शिवलोचन कुछ समझ पाते, वह ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।शिवलोचन यादव के एक ही पुत्र हैं सतीश यादव जो हैदराबाद में रोजी-रोटी के सिलसिले में रहकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

Advertisement

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तथा हल्का लेखपाल नरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें