
सुल्तानपुर (यूपी): जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित खरगपुर गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 42 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर बरामद हुआ।
मृतका की पहचान सीमा जायसवाल (पत्नी बैजनाथ जायसवाल) के रूप में हुई है। परिवार खरगपुर और जसापारा दोनों स्थानों पर निवास करता है। घटना की खबर फैलते ही पूरे
इलाके में हड़कंप मच गया।मामले की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (CO) जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह और गोसाईगंज थाना अध्यक्ष अखंड देव मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।कल शाम से खराब थी तबीयतमृतका की बड़ी बेटी लक्ष्मी (14) ने बताया कि उसकी मां की तबीयत कल शाम से ही खराब चल रही थी।
घर के भीतर शव मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीमा जायसवाल अपने पीछे 5 छोटे बच्चों—लक्ष्मी (14), शिवानी (10), रूबी (8), शिवा (5) और 1 वर्षीय मासूम नंदिनी को छोड़ गई हैं। मां की अचानक मौत से मासूम बच्चों के सिर से साया उठ गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाईघटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम हर पहलू को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटा रही है। गोसाईगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृत्यु के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

















