एनसीआर दर्ज कराने का आरोप पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

सुलतानपुर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव से एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने और अपने परिवार के खिलाफ दर्ज एनसीआर को फर्जी बताते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दो साल से विवाद नहीं, फिर दर्ज हुई एनसीआर—राजकली ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत
  • परिवार के खिलाफ 18 अगस्त 2026 को कोतवाली देहात थाने में एनसीआर दर्ज कराई गई। शिकायतकर्ता का आरोप है
  • जिस घटना के आधार पर एनसीआर दर्ज कराई गई है, वैसी कोई घटना हुई ही नहीं। राजकली के मुताबिक, मालती देवी के परिवार के साथ उसके परिवार की काफी समय से कोई लड़ाई या विवाद…
  • प्रार्थना पत्र में यह भी दावा किया गया है कि कथित घटना के समय राजकली और उसके पति मजदूरी करने गए थे, जबकि उनके बच्चे पढ़ने के लिए बाहर गए हुए थे।

सुलतानपुर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव से एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने और अपने परिवार के खिलाफ दर्ज एनसीआर को फर्जी बताते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।

लोदीपुर निवासी राजकली पत्नी मानिकलाल ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि मालती पत्नी स्वर्गीय जयलाल और छोटेलाल पुत्र जगराम की ओर से उसके और उसके परिवार के खिलाफ 18 अगस्त 2026 को कोतवाली देहात थाने में एनसीआर दर्ज कराई गई।शिकायतकर्ता का आरोप है कि जिस घटना के आधार पर एनसीआर दर्ज कराई गई है, वैसी कोई घटना हुई ही नहीं।

Advertisement

राजकली के मुताबिक, मालती देवी के परिवार के साथ उसके परिवार की काफी समय से कोई लड़ाई या विवाद नहीं हुआ है।प्रार्थना पत्र में यह भी दावा किया गया है कि कथित घटना के समय राजकली और उसके पति मजदूरी करने गए थे, जबकि उनके बच्चे पढ़ने के लिए बाहर गए हुए थे। शिकायतकर्ता का कहना है कि उनके घर पर करीब दो वर्षों से सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, जिनकी फुटेज से घटना के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

राजकली ने यह भी कहा है कि उसे एनसीआर दर्ज होने की जानकारी अमर उजाला समाचार पत्र के माध्यम से मिली। शिकायतकर्ता के अनुसार, मालती देवी के घर की दूरी उसके घर से करीब 200 मीटर है।अब राजकली ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कथित रूप से झूठी एनसीआर को निरस्त कराने और गलत सूचना देकर एनसीआर दर्ज कराने के आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।हालांकि, पूरे मामले में दूसरे पक्ष का पक्ष सामने आना अभी बाकी है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें