
जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ पिछले दो-तीन दिनों से लापता 24 वर्षीय युवक नासिर का शव शुक्रवार को मोहल्ला नासही स्थित एक तालाब में उतराता हुआ मिला।
शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।परिजनों में मचा कोहरामनासिर पिछले दो-तीन दिनों से अचानक घर से लापता हो गया था, जिसके बाद से परिजन उसकी काफी खोजबीन कर रहे थे।
आज अचानक नासही मोहल्ले के तालाब में उसका शव पानी के ऊपर तैरता हुआ देखा गया। शव की शिनाख्त नासिर के रूप में होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और परिवार में कोहराम मच गया।पुलिस जांच में जुटीघटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जफराबाद थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की सघन जांच कर रही है।

















