
केराकत, जौनपुर।विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को पी.एम.श्री. प्राथमिक विद्यालय डेडुवाना में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया। प्रधानाध्यापक संतोष राजभर के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में कैमरा स्थापित कराया गया।
प्रधानाध्यापक संतोष राजभर ने बताया कि विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगने से परिसर की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। इससे विद्यालय में आने-जाने वाले लोगों की जानकारी भी प्राप्त हो सकेगी तथा अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
विद्यालय की संपत्ति एवं बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से यह व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने कहा कि विद्यालय को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी से विद्यालय परिसर में अनुशासन बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी।विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने पर शिक्षकों एवं अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय की सुरक्षा की दिशा में सराहनीय पहल बताया।

















