श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर मटकी फोड़ कार्यक्रम में बच्चों ने राधा कृष्ण बनकर लोगो का मन मोहा

सिरकोनी (जौनपुर)
क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक हाई स्कूल परियावां में झूलन उत्सव एवं मटकी फोड़ कार्यक्रम का हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त अध्यापक-अध्यापिकाओं के साथ छात्र-छात्राओं ने भी पूरे उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • कार्यक्रम में कक्षा 10 के छात्र अनुराग ने भगवान श्रीकृष्ण तथा कक्षा 9 की छात्रा आकांक्षा ने राधा के रूप में अपनी मनमोहक एवं मनोहारी छवि प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उनके सुंदर…
  • प्रधानाध्यापिका श्रीमती शशिकला सिंह ने सभी अध्यापिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत हमारी पहचान है।
  • नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं, लोकाचार एवं संस्कारों से जोड़ना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने, उसका सम्मान करने तथा आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का…
  • कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं, संस्कारों एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान और जुड़ाव की भावना विकसित करना तथा विद्यालयी शिक्षा के साथ-साथ उन्हें अपनी जड़ों से जोड़ना है

सिरकोनी (जौनपुर)क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक हाई स्कूल परियावां में झूलन उत्सव एवं मटकी फोड़ कार्यक्रम का हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त अध्यापक-अध्यापिकाओं के साथ छात्र-छात्राओं ने भी पूरे उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की।

कार्यक्रम में कक्षा 10 के छात्र अनुराग ने भगवान श्रीकृष्ण तथा कक्षा 9 की छात्रा आकांक्षा ने राधा के रूप में अपनी मनमोहक एवं मनोहारी छवि प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उनके सुंदर रूप-सज्जा एवं प्रस्तुति ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

Advertisement

इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती शशिकला सिंह ने सभी अध्यापिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत हमारी पहचान है। नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं, लोकाचार एवं संस्कारों से जोड़ना हम सभी का दायित्व है।

उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने, उसका सम्मान करने तथा आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संदेश दिया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं, संस्कारों एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान और जुड़ाव की भावना विकसित करना तथा विद्यालयी शिक्षा के साथ-साथ उन्हें अपनी जड़ों से जोड़ना है।इस अवसर पर अध्यापिका कुमारी गुंजा त्रिपाठी, रंजन यादव, कुमारी निधि सिंह सहित विद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें