
सुल्तानपुर पुलिस लाइन जहां तैनात 53 वर्षीय हेड कांस्टेबल राजनाथ सोनकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मूल रूप से गाजीपुर जिले के सैदपुर के रहने वाले राजनाथ सोनकर की !
अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान शाम करीब 4 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हेड कांस्टेबल राजनाथ सोनकर शराब पीने के आदी बताए जा रहे हैं, हालांकि उनकी मौत की असली वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी है।
फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। बहरहाल, इस अचानक हुई मौत से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल कर रही है।

















