विधायक रमेश सिंह ने खंभा तार और ट्रांसफार्मर लगवाने के दिए निर्देश

खेतासराय, जौनपुर। विकास खण्ड शाहगंज के डोमनपुर स्थित मुसहर बस्ती के लोगों के लिए लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या दूर होने की उम्मीद जगी है। चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व प्रधान प्रतिनिधि उमेश कुमार उर्फ बाबा सिंह की पहल पर शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने बस्ती में विद्युतीकरण कराने की पहल की है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • उमेश कुमार उर्फ बाबा सिंह ने विधायक से मुलाकात कर बस्ती की समस्या को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद विधायक ने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।
  • उमेश कुमार उर्फ बाबा सिंह ने विधायक को बताया कि मुसहर बस्ती में बिजली की सुविधा न होने से परिवारों को अंधेरे में रहना पड़ता है।
  • बच्चों की पढ़ाई से लेकर रोजमर्रा के काम तक प्रभावित होते हैं। उन्होंने बस्ती में बिजली के खंभे, तार और ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग रखी।
  • विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को विद्युतीकरण का कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। उमेश कुमार उर्फ बाबा सिंह ने सिधाई मंदिर परिसर में रात के समय प्रकाश की व्यवस्था…

बाबा सिंह की पहल पर मुसहर बस्ती में पहुंचेगी बिजलीविधायक रमेश सिंह ने खंभा, तार और ट्रांसफार्मर लगवाने के दिए निर्देशखेतासराय, जौनपुर। विकास खण्ड शाहगंज के डोमनपुर स्थित मुसहर बस्ती के लोगों के लिए लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या दूर होने की उम्मीद जगी है।

चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व प्रधान प्रतिनिधि उमेश कुमार उर्फ बाबा सिंह की पहल पर शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने बस्ती में विद्युतीकरण कराने की पहल की है। उमेश कुमार उर्फ बाबा सिंह ने विधायक से मुलाकात कर बस्ती की समस्या को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद विधायक ने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।

Advertisement

उमेश कुमार उर्फ बाबा सिंह ने विधायक को बताया कि मुसहर बस्ती में बिजली की सुविधा न होने से परिवारों को अंधेरे में रहना पड़ता है। बच्चों की पढ़ाई से लेकर रोजमर्रा के काम तक प्रभावित होते हैं। उन्होंने बस्ती में बिजली के खंभे, तार और ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग रखी। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को विद्युतीकरण का कार्य कराने के निर्देश दिए हैं।

उमेश कुमार उर्फ बाबा सिंह ने सिधाई मंदिर परिसर में रात के समय प्रकाश की व्यवस्था के लिए सोलर लाइट लगवाने की मांग भी विधायक के समक्ष रखी। इस पर विधायक ने सहमति जताई। विधायक की ओर से पहल शुरू होने की जानकारी मिलते ही मुसहर बस्ती के लोगों में खुशी है। ग्रामीणों ने उमेश कुमार उर्फ बाबा सिंह के प्रयास और विधायक रमेश सिंह के प्रति आभार जताया।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें