बरसठी थाने में अपर पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई कक्ष का उद्घाटन किया

जौनपुर जिले के बरसठी थाने में जन्माष्टमी के मौके पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी पहुंचे। अधिकारियों ने सबसे पहले थाने में नए बने आगंतुक और जनसुनवाई कक्ष का उद्घाटन किया। इसके बाद थाना परिसर में बने मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की कामना की।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • बरसठी थाने में अपर पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई कक्ष का उद्घाटन कियाः जन्माष्टमी पर सीओ मड़ियाहूं के साथ पुलिसिंग व्यवस्था भी परखी
  • पूजा के बाद एएसपी ग्रामीण ने थाने की पुलिसिंग व्यवस्था जांची। उन्होंने साइबर कक्ष, मालखाना और सीसीटीएनएस रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की। उन्होंने पुलिसकर्मियों से लंबित मामलों, रिकॉर्ड की स्थिति और कार्रवाई की जानकारी…
  • निरीक्षण के दौरान थाने की व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। अधिकारियों ने रिकॉर्ड को नियमित रूप से अपडेट रखने और लंबित कामों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
  • जनसुनवाई कक्ष के उद्घाटन के दौरान एएसपी ग्रामीण ने पुलिसकर्मियों को साफ निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाला कोई भी फरियादी खुद को उपेक्षित महसूस न करे।

बरसठी थाने में अपर पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई कक्ष का उद्घाटन कियाः जन्माष्टमी पर सीओ मड़ियाहूं के साथ पुलिसिंग व्यवस्था भी परखी*जौनपुर जिले के बरसठी थाने में जन्माष्टमी के मौके पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी पहुंचे।

अधिकारियों ने सबसे पहले थाने में नए बने आगंतुक और जनसुनवाई कक्ष का उद्घाटन किया। इसके बाद थाना परिसर में बने मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की कामना की।पूजा के बाद एएसपी ग्रामीण ने थाने की पुलिसिंग व्यवस्था जांची। उन्होंने साइबर कक्ष, मालखाना और सीसीटीएनएस रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की। उन्होंने पुलिसकर्मियों से लंबित मामलों, रिकॉर्ड की स्थिति और कार्रवाई की जानकारी ली।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान थाने की व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। अधिकारियों ने रिकॉर्ड को नियमित रूप से अपडेट रखने और लंबित कामों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।जनसुनवाई कक्ष के उद्घाटन के दौरान एएसपी ग्रामीण ने पुलिसकर्मियों को साफ निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाला कोई भी फरियादी खुद को उपेक्षित महसूस न करे। हर शिकायत को गंभीरता से सुना जाए, निष्पक्ष जांच हो और नियम के अनुसार समय पर कार्रवाई की जाए।उन्होंने यह भी कहा कि पुलिसकर्मियों के व्यवहार में संवेदनशीलता के साथ पारदर्शिता और जवाबदेही भी दिखनी चाहिए।साइबर कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक ने साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों और लंबित मामलों की स्थिति जानी।

उन्होंने साइबर ठगी के मामलों में तुरंत कार्रवाई करने और पीड़ितों को राहत दिलाने के निर्देश दिए।मालखाने में पहुंचकर एएसपी ने जब्त सामान और उससे जुड़े रिकॉर्ड देखे। उन्होंने सामान के सुरक्षित और व्यवस्थित रखरखाव के साथ रिकॉर्ड को अपडेट रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सीसीटीएनएस रिकॉर्ड की भी जांच की।एएसपी ग्रामीण ने पुलिसकर्मियों को फिर से निर्देश दिया कि हर फरियादी की बात गंभीरता से सुनकर नियम के अनुसार निष्पक्ष कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि पुलिस का व्यवहार और काम करने का तरीका ही आम लोगों के बीच पुलिस पर विश्वास बढ़ाता है।इस दौरान क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी, थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव और थाने के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें