आधुनिक जांच सुविधाओं का उपलब्ध होना लोगों के लिए महत्वपूर्ण: घनश्याम पाठक

वाराणसी। एक दैनिक समाचार पत्र के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक ने शुक्रवार की दोपहर श्री साईं नर्सिंग होम गोराई में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पैथोलॉजी सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक ने कहा कि क्षेत्र में आधुनिक जांच सुविधाओं का उपलब्ध होना लोगों के लिए महत्वपूर्ण है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • गांधी जयंती के अवसर पर श्री साईं नर्सिंग होम गोराई में अत्याधुनिक पैथोलॉजी का हुआ उद्घाटन
  • उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर बेहतर जांच की सुविधा मिलने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी सहूलियत होगी तथा जांच के लिए दूर-दराज जाने की आवश्यकता कम होगी
  • उन्होंने श्री साईं नर्सिंग होम प्रबंधन को नई पैथोलॉजी शुरू करने पर शुभकामनाएं दीं। नई पैथोलॉजी शुरू होने से क्षेत्रवासियों को विभिन्न प्रकार की जांच की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी।
  • पैथोलॉजी में खून,पेशाब और मल की जांच के साथ-साथ ईसीजी तथा डिजिटल एक्स-रे जैसी आधुनिक चिकित्सा जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

वाराणसी। एक दैनिक समाचार पत्र के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक ने शुक्रवार की दोपहर श्री साईं नर्सिंग होम गोराई में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पैथोलॉजी सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक ने कहा कि क्षेत्र में आधुनिक जांच सुविधाओं का उपलब्ध होना लोगों के लिए महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर बेहतर जांच की सुविधा मिलने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी सहूलियत होगी तथा जांच के लिए दूर-दराज जाने की आवश्यकता कम होगी। उन्होंने श्री साईं नर्सिंग होम प्रबंधन को नई पैथोलॉजी शुरू करने पर शुभकामनाएं दीं। नई पैथोलॉजी शुरू होने से क्षेत्रवासियों को विभिन्न प्रकार की जांच की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी।

Advertisement

पैथोलॉजी में खून,पेशाब और मल की जांच के साथ-साथ ईसीजी तथा डिजिटल एक्स-रे जैसी आधुनिक चिकित्सा जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अत्याधुनिक उपकरणों से लैस इस केंद्र का उद्देश्य मरीजों को समय पर आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर श्री साईं नर्सिंग होम के डायरेक्टर डॉ. एस.के.मिश्रा एवं मैनेजिंग डायरेक्टर सरिता मिश्रा सहित पैथोलॉजी एवं अस्पताल से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में लैब टेक्नीशियन तिलकराज सिंह, विनय कुमार उपाध्याय ‘मदन’, विजय कुमार पाठक, विशाल तिवारी,संतोष,मुकेश पटेल, सुषमा सिंह, प्रिया कुमारी, सिंधु,श्रवण चौहान, विकेश पटेल, अमन पटेल, अनीश शर्मा एवं अजय राजभर उपस्थित रहे।अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि पैथोलॉजी सेंटर के शुरू होने से आसपास के लोगों को विभिन्न आवश्यक जांचों के लिए दूर जाने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें एक ही स्थान पर आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें