
जौनपुर। शहर में आएदिन लगने वाले जाम से परेशान लोगों को अब राहत मिलने लगी है। ट्रैफिक पुलिस की सक्रियता और लगातार किए जा रहे प्रयासों के चलते जेसीज चौराहे पर यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिल रहा है।ट्रैफिक पुलिस टीआई मनोज पाण्डेय और टीडी कॉलेज चौकी प्रभारी अरविंद यादव के प्रयासों से चौराहे पर यातायात को व्यवस्थित करने में काफी हद तक सफलता मिली है।
दोनों अधिकारियों की टीम लगातार मौके पर निगरानी रखकर जाम की समस्या को नियंत्रित करने में जुटी है।बताया जाता है कि जेसीज चौराहे के आसपास रोडवेज बसों के सड़क पर खड़े होने से अक्सर यातायात बाधित हो जाता था।
इससे देखते ही देखते चौराहे पर लंबा जाम लग जाता था और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।ट्रैफिक पुलिस द्वारा बसों और अन्य वाहनों को व्यवस्थित कराया गया तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
पीयू में सुरक्षित एप्लीकेशन विकास पर छह दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ90 प्रतिभागियों ने लिया हिस्साइसके चलते जेसीज चौराहे पर यातायात सुचारु होने लगा है और जाम की समस्या में कमी आई है।जाम से राहत मिलने पर स्थानीय लोगों और राहगीरों ने ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली की सराहना की। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह लगातार निगरानी और आवश्यक कार्रवाई जारी रही तो शहर के अन्य प्रमुख चौराहों पर भी यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है।
















