

जौनपुर। विकासखंड सिरकोनी के बहरीपुर गांव में श्रीनाथ सिंह के आवास पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दौरान कथावाचक शशांक मिश्रा की मधुर वाणी से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूब गया।
कथा के दौरान कथावाचक शशांक मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण और उनके परम मित्र सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि सच्ची मित्रता में धन-दौलत और ऊंच-नीच का कोई स्थान नहीं होता।
भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बाल सखा सुदामा के प्रति जिस प्रेम और अपनत्व का परिचय दिया, वह मित्रता की मिसाल है।कृष्ण-सुदामा की कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथा के दौरान भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कथा का श्रवण किया।
आयोजक परिवार की ओर से श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। कथा के समापन पर प्रसाद वितरण भी किया गया। इस अवसर पर विजय बहादुर पांडेय ईश्वरजीत सिंह शशिधर पांडेय रवि सिंह पिंटू सिंह अरविंद सिंह उर्फ पप्पू शैलेंद्र सिंह बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे

















