
संवाददाता अरविंद कुमार यादव
केराकत, जौनपुर। सिहौली समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान ने की। इस दौरान आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में नीरज पहलवान ने कहा कि आने वाले स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में समाजवादी पार्टी को पुनः जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती से जुटना होगा।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में भी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी और उसी तरह इस बार भी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करेंगे।बैठक में आगामी 7 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित विरोध कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।
साथ ही वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ पर अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क करने का संकल्प दिलाया गया।वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशों के अनुसार विधानसभा क्षेत्र में संगठन को और मजबूत करते हुए मतदाताओं के बीच पहुंच बढ़ाई जाएगी।
कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।बैठक में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पवन कंडेल ने किया। बैठक में पार्टी के कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे।

















