Jaunpur पानी भरे गड्ढे में मिला युवक का शव क्षेत्र में मची सनसनी

जौनपुर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव में कटार रोड के किनारे रविवार दोपहर पानी भरे गड्ढे में एक युवक का शव उतराया मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी।
बताया गया कि रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक ग्रामीण की नजर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पड़े शव पर पड़ी। उसने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • शाहगंज के इंडस्ट्रियल क्षेत्र में मिला शव, पहचान नहीं हो सकी; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज*
  • सूचना मिलते ही शाहगंज कोतवाली के उपनिरीक्षक अजय सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। मृतक की उम्र फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
  • पुलिस ने शव की तलाशी लेकर पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज या अन्य सामान बरामद करने का प्रयास किया, लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके
  • मौके पर मौजूद ग्रामीणों से भी शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, मगर कोई उसकी पहचान नहीं कर सका। पुलिस

जौनपुर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव में कटार रोड के किनारे रविवार दोपहर पानी भरे गड्ढे में एक युवक का शव उतराया मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी।बताया गया कि रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक ग्रामीण की नजर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पड़े शव पर पड़ी।

उसने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही शाहगंज कोतवाली के उपनिरीक्षक अजय सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। मृतक की उम्र फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। युवक ने काली पैंट और सफेद रंग की, रंगीन धारियों वाली शर्ट पहन रखी थी।

Advertisement

पुलिस ने शव की तलाशी लेकर पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज या अन्य सामान बरामद करने का प्रयास किया, लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। मौके पर मौजूद ग्रामीणों से भी शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, मगर कोई उसकी पहचान नहीं कर सका।पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

फैक्ट्री मजदूर होने की जताई जा रही आशंका*जिस स्थान पर शव मिला है, वह क्षेत्र इंडस्ट्रियल एरिया के रूप में जाना जाता है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मृतक किसी फैक्ट्री में काम करने वाला मजदूर हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की है।फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ ही उसके क्षेत्र में आने और मौत से जुड़े कारणों की जांच में जुटी है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें