
शाहगंज(जौनपुर)समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को शाहगंज के रोडवेज स्थित एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ सपा नेता शैलेंद्र यादव ललई ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी चुनाव में पार्टी की जीत के लिए पूरी मजबूती से जुटने का आह्वान किया।पूर्व मंत्री ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि चुनाव में सफलता के लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और मजबूत करना होगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोपकार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में शैलेंद्र यादव ललई ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव आयोग की कथित बेईमानी का विरोध कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा समय में चुनाव आयोग भाजपा के पक्ष में काम करता नजर आ रहा है और भाजपा को चुनावी लाभ पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
ललई ने कहा कि यदि इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो ईवीएम को हटाकर बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव कराने की व्यवस्था की जाएगी।*मुस्लिम मुद्दों पर सवालों से घिरे पूर्व मंत्री*सहारनपुर और उज्जैन में मस्जिद गिराए जाने के सवाल पर पूर्व मंत्री ने कहा कि मुसलमानों के लिए सबसे पहले आवाज उठाने का काम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया है। हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि अखिलेश यादव सार्वजनिक रूप से ‘मुसलमान’ शब्द कहने से क्यों बचते हैं, तो उन्होंने सीधे जवाब देने के बजाय अल्पसंख्यकों के मुद्दों का जिक्र किया।वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव में मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिए जाने के सवाल पर ललई ने इसे पार्टी हाईकमान का निर्णय बताते हुए स्पष्ट जवाब देने से परहेज किया।
चुनावी सरगर्मियां तेज*फिलहाल प्रदेश के साथ-साथ जनपद में भी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। विभिन्न दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है और राजनीतिक संगठन अपने-अपने स्तर पर चुनावी तैयारियों में जुटते नजर आ रहे हैं।कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष मिथलेश यादव, नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी, नगर अध्यक्ष अरशद अंसारी, जसीम खान, जीशान शेख, देवमणि यादव, सुरेंद्र यादव, सुहेल आज़मी चुन्नू, संजय यादव एडवोकेट, त्रिभुवन यादव, अब्दुल मन्नान समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

















