
खेतासराय(जौनपुर)। शाहगंज तहसील क्षेत्र के चक मारूफपुर अंतर्गत मझौरा गांव स्थित ताल के पट्टे की नीलामी में दस वर्ष के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की बोली लगी है। तहसील क्षेत्र में ताल के पट्टे के लिए इसे बड़ी राजस्व बोली माना जा रहा है। नीलामी प्रक्रिया में हिमांशु के नाम पट्टा नामित किया गया, जबकि दूसरे पक्ष के रामअवध ने भी बोली में हिस्सा लिया।
पट्टाधारक को प्रत्येक वर्ष 15 लाख रुपये राजस्व के रूप में जमा करना होगा।गाटा संख्या 158 में स्थित 733 एयर क्षेत्रफल वाले मझौरा ताल के पट्टे के लिए पांच अक्टूबर को तहसील स्तर पर नीलामी प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें बोली को लेकर दोनों पक्षों के बीच प्रतिस्पर्धा हुई।
अंत में हिमांशु के नाम पट्टा स्वीकृत किया गया। दस वर्ष की अवधि में पट्टाधारक द्वारा कुल 1.50 करोड़ रुपये राजस्व के रूप में जमा किए जाएंगे।ताल के पट्टे से मिलने वाली यह धनराशि तहसील के राजस्व में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।
नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अधिकारियों ने हिमांशु के नाम पट्टा नामित किया।तहसीलदार कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि मझौरा ताल का पट्टा नीलामी प्रक्रिया के बाद हिमांशु के नाम नामित किया गया है। पट्टाधारक को प्रत्येक वर्ष 15 लाख रुपये राजस्व देना होगा। पट्टे की अवधि दस वर्ष निर्धारित है।

















