गिट्टी बिखरने से बाइक सवार के घायल होने पर ट्रैफिक पुलिस सख्त

खेतासराय(जौनपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-135ए पर मनेछा के पास सड़क पर गिट्टी बिखरने से बाइक सवार के घायल होने की सूचना के बाद ट्रैफिक पुलिस ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी। गुरुवार को पुलिस ने गिट्टी लादकर जा रहे बड़े वाहनों को रोककर वाहन स्वामियों को कड़ी हिदायत दी।
गुरुवार को पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे ट्रैफिक
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • उपनिरीक्षक (टीएसआई) राजेश सिंह ने मनेछा के पास कई बड़े वाहनों को रोककर जांच की। वाहनों में क्षमता से अधिक गिट्टी लदी होने के साथ ही
  • उसके सड़क पर गिरने की आशंका को देखते हुए उन्होंने वाहन स्वामियों को फोन कर स्पष्ट निर्देश दिया कि गिट्टी लोड करने के बाद ट्रक को अनिवार्य रूप से तिरपाल से ढककर ही चलाया जाए।
  • गिट्टी बिखरने से बाइक सवार के घायल होने पर ट्रैफिक पुलिस सख्त एनएच-135ए पर ओवरलोड डंपरों को रोका, तिरपाल से ढककर चलने की दी हिदायत
  • सड़क पर गिरने की आशंका को देखते हुए उन्होंने वाहन स्वामियों को फोन कर स्पष्ट निर्देश दिया कि गिट्टी लोड करने के बाद ट्रक को अनिवार्य रूप से तिरपाल से ढककर ही चलाया जाए। उन्होंने

खेतासराय(जौनपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-135ए पर मनेछा के पास सड़क पर गिट्टी बिखरने से बाइक सवार के घायल होने की सूचना के बाद ट्रैफिक पुलिस ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी। गुरुवार को पुलिस ने गिट्टी लादकर जा रहे बड़े वाहनों को रोककर वाहन स्वामियों को कड़ी हिदायत दी।

गुरुवार को पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे ट्रैफिक उपनिरीक्षक (टीएसआई) राजेश सिंह ने मनेछा के पास कई बड़े वाहनों को रोककर जांच की। वाहनों में क्षमता से अधिक गिट्टी लदी होने के साथ ही उसके सड़क पर गिरने की आशंका को देखते हुए उन्होंने वाहन स्वामियों को फोन कर स्पष्ट निर्देश दिया!

Advertisement

कि गिट्टी लोड करने के बाद ट्रक को अनिवार्य रूप से तिरपाल से ढककर ही चलाया जाए।उन्होंने कहा कि वाहन से गिट्टी सड़क पर गिरने से राहगीरों और बाइक सवारों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।

सड़क पर गिरी गिट्टी से बाइक सवार के घायल होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती। टीएसआई ने वाहन चालकों को दोबारा ऐसी लापरवाही नहीं करने की कड़ी हिदायत दी और इसके बाद वाहनों को आगे जाने दिया।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें