
जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के सरौनी पूरबपट्टी गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद में एक व्यक्ति को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से समर बहादुर मौर्या (पुत्र रघुनाथ मौर्या) घायल हो गए। उनके जांघ में गोली लगी है।
जानकारी के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को समर बहादुर के पुत्र अर्जुन मौर्या ने डायल 112 पर सूचना दी कि गांव के ही कन्हैया लाल मौर्या उर्फ लुल्ली (पुत्र लाल बहादुर मौर्या)
ने जमीनी विवाद को लेकर उनके पिता को गोली मार दी है। घायल समर बहादुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) केराकत में भर्ती कराया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

















