
वाराणसी। महिला भूमिहार समाज की ओर से आगामी 25 अक्टूबर को माता की चौकी एवं कन्या पूजन का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम होटल अमाया में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर होटल मधुबन में समाज की बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई।कार्यक्रम में मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। माता की चौकी के दौरान भजन-कीर्तन के माध्यम से मां भगवती का गुणगान किया!
जाएगा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। इस अवसर पर कन्या पूजन का विशेष आयोजन भी होगा। श्रद्धालु कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका पूजन करेंगे और उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कन्या पूजन नारी शक्ति के सम्मान तथा मां भगवती के प्रति श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है।
महिला भूमिहार समाज की संस्थापिका डॉ. राजलक्ष्मी राय ने सभी श्रद्धालुओं एवं समाज के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम हैं।
उन्होंने सभी से सपरिवार शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया।बैठक में डॉ. राजलक्ष्मी राय, पूनम सिंह, कुसुम राय, पुष्पा राय, किरण राय, चंद्रकला, प्रतिमा, वंदना सिंह, अनीता राय, सोनी, प्राची, रश्मि, नीलिमा, अनीता, विनिता, सीमा राय, उमा एवं वंदना राय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

















