शारदीय नवरात्रि व दुर्गा पूजा को लेकर शाहगंज पुलिस अलर्ट

शाहगंज(जौनपुर)
आगामी शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा, भरत मिलाप, रामलीला, रावण दहन और मेले को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना शाहगंज परिसर में पुलिस ने आयोजकों और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की। क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा शाहगंज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह भी मौजूद रहे।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • बैठक में थाना क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा स्थापना, रामलीला, रावण दहन और मेला आयोजित करने वाले समितियों के पदाधिकारियों
  • सीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक, रामलीला, भरत मिलाप, रावण दहन और मेले के आयोजकों को दिए गए दिशा-निर्देश*
  • त्योहारों के दौरान शासन की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। पुलिस अधिकारियों ने सभी आयोजकों को निर्धारित नियमों के अनुरूप कार्यक्रम
  • बैठक में उच्चाधिकारियों की ओर से जारी आदेशों और दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए आयोजकों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं

शाहगंज(जौनपुर)आगामी शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा, भरत मिलाप, रामलीला, रावण दहन और मेले को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना शाहगंज परिसर में पुलिस ने आयोजकों और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की।

क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा शाहगंज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह भी मौजूद रहे।बैठक में थाना क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा स्थापना, रामलीला, रावण दहन और मेला आयोजित करने वाले समितियों के पदाधिकारियों से त्योहारों के दौरान शासन की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने सभी आयोजकों को निर्धारित नियमों के अनुरूप कार्यक्रम आयोजित करने तथा आयोजन से पूर्व सक्षम अधिकारी से आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के निर्देश दिए।

बैठक में उच्चाधिकारियों की ओर से जारी आदेशों और दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए आयोजकों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की अपील की गई।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें