जौनपुर में एक्सपायरी कैम्पा कोल्ड ड्रिंक से भरी 7 गाड़ियां मिलीं मचा हड़कंप डीएम ने दिए जांच के निर्देश

जौनपुर। जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के नहोरा गांव में एक्सपायरी डेट की कैम्पा कोल्ड ड्रिंक से लदी करीब सात गाड़ियां मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया और पूरे प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक्सपायरी हो चुकी कैम्पा कोल्ड ड्रिंक को नष्ट करने की प्रक्रिया चल रही थी।
  • जौनपुर जलालपुर के नहोरा गांव में मिला एक्सपायरी पेय पदार्थ, खाद्य विभाग करेगा जांच; दोषियों पर होगी कार्रवाई
  • पदार्थों को कहां से लाया गया था और इन्हें नष्ट करने की जिम्मेदारी किसकी थी, इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। सूचना
  • खाद्य सुरक्षा और लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े सवाल भी उठ रहे हैं। यदि एक्सपायरी पेय पदार्थों की बिक्री होती, तो उपभोक्ताओं की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका हो सकती थी।

जौनपुर जलालपुर के नहोरा गांव में मिला एक्सपायरी पेय पदार्थ, खाद्य विभाग करेगा जांच; दोषियों पर होगी कार्रवाईजौनपुर। जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के नहोरा गांव में एक्सपायरी डेट की कैम्पा कोल्ड ड्रिंक से लदी करीब सात गाड़ियां मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया और पूरे प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक्सपायरी हो चुकी कैम्पा कोल्ड ड्रिंक को नष्ट करने की प्रक्रिया चल रही थी।

हालांकि, इन पेय पदार्थों को कहां से लाया गया था और इन्हें नष्ट करने की जिम्मेदारी किसकी थी, इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।सूचना मिलते ही जलालपुर थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी वाहनों को थाने लाकर संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक की इतनी बड़ी खेप कहां से आई और इसे नष्ट करने के लिए क्या प्रक्रिया अपनाई जा रही थी।

Advertisement

मामले को लेकर खाद्य सुरक्षा और लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े सवाल भी उठ रहे हैं। यदि एक्सपायरी पेय पदार्थों की बिक्री होती, तो उपभोक्ताओं की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका हो सकती थी। हालांकि, फिलहाल इनके बाजार में बिक्री के लिए पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई है।डीएम ने खाद्य विभाग से जांच कराने की बात कहीमामले पर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने बताया कि उन्हें प्रकरण की जानकारी मिली है।

खाद्य विभाग से जांच कराई जाएगी और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस और खाद्य विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि एक्सपायरी कैम्पा कोल्ड ड्रिंक को कहां से लाया गया था, इसे नष्ट करने की प्रक्रिया नियमानुसार हो रही थी या नहीं और इस मामले में किसी की लापरवाही सामने आती है या नहीं।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें