इंजीनियरिंग संकाय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंः कुलपति

जौनपुर। किसी भी विश्वविद्यालय की प्रगति केवल उसके भवनों और संसाधनों से नहीं, बल्कि शिक्षकों की प्रतिबद्धता, विद्यार्थियों की प्रतिभा और नवाचार के प्रति उनकी दृष्टि से तय होती है। इसी सोच के साथ वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. के. सिंह ने इंजीनियरिंग संकाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए शिक्षकों से कंधे से कंधा मिलाकर काम करने तथा *‘मानवहित-राष्ट्रहित’* को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • आधुनिक तकनीक, एआई और साइबर सुरक्षा को ध्यान में रखकर करें पाठ्यक्रम अपडेट कुलपति ने संविदा एवं अतिथि शिक्षकों के साथ की बैठक
  • विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में इंजीनियरिंग संस्थान के समस्त संविदा एवं अतिथि प्रवक्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार की शाम आयोजित की गई
  • बैठक में शिक्षण की गुणवत्ता, पाठ्यक्रम के आधुनिकीकरण, शोध, प्रोजेक्ट वर्क और विद्यार्थियों के कौशल विकास सहित विभिन्न शैक्षणिक विषयों पर चर्चा हुई।
  • कुलपति ने कहा कि इंजीनियरिंग संकाय में अपार संभावनाएं हैं और यह संकाय विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण

जौनपुर। किसी भी विश्वविद्यालय की प्रगति केवल उसके भवनों और संसाधनों से नहीं, बल्कि शिक्षकों की प्रतिबद्धता, विद्यार्थियों की प्रतिभा और नवाचार के प्रति उनकी दृष्टि से तय होती है। इसी सोच के साथ वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. के. सिंह ने इंजीनियरिंग संकाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए शिक्षकों से कंधे से कंधा मिलाकर काम करने तथा ‘मानवहित-राष्ट्रहित’ को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में इंजीनियरिंग संस्थान के समस्त संविदा एवं अतिथि प्रवक्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार की शाम आयोजित की गई।

बैठक में शिक्षण की गुणवत्ता, पाठ्यक्रम के आधुनिकीकरण, शोध, प्रोजेक्ट वर्क और विद्यार्थियों के कौशल विकास सहित विभिन्न शैक्षणिक विषयों पर चर्चा हुई।कुलपति ने कहा कि इंजीनियरिंग संकाय में अपार संभावनाएं हैं और यह संकाय विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके लिए शिक्षकों को कर्तव्यनिष्ठा, कठिन परिश्रम और छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करना होगा।

Advertisement

उन्होंने स्पष्ट किया कि संस्थान के विकास के लिए प्रत्येक कार्य की जिम्मेदारी निर्धारित होनी चाहिए और सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करना चाहिए।उन्होंने बदलते तकनीकी परिदृश्य का उल्लेख करते हुए कहा कि भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और साइबर सुरक्षा जैसे उभरते क्षेत्रों को ध्यान में रखकर पाठ्यक्रम को अद्यतन करना आवश्यक है। शिक्षकों को आसपास के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों का अध्ययन कर उपयोगी बदलाव सुझाने चाहिए। साथ ही टाइम-टेबल को पुनरीक्षित कर नियमित कक्षाओं, शोध कार्यों और प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण पर विशेष ध्यान देना चाहिए।कुलपति ने इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रोजेक्ट वर्क की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की रचनात्मकता और नवाचार को प्रोत्साहित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने प्रबंधन के विद्यार्थियों की सकारात्मक सोच की भी प्रशंसा की और कहा कि अच्छे विचारों तथा रचनात्मक पहल करने वाले विद्यार्थियों की सराहना अवश्य की जानी चाहिए। इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और नई संभावनाओं के द्वार खुलते हैं।

उन्होंने युवा शिक्षकों से अपनी क्षमताओं को पहचानने, नई ऊर्जा के साथ कार्य करने और संस्थान के विकास में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने का आह्वान किया। विद्यार्थियों में अध्ययन की आदत विकसित करने के लिए उन्हें पुस्तकालय से जोड़ने, कौशल विकास पर जोर देने तथा विश्वविद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।बैठक के समापन पर कुलपति ने कहा कि संस्थान की प्रगति सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। सभी शिक्षकों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने संविदा एवं अतिथि शिक्षकों की कार्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि अनेक चुनौतियों के बावजूद वे पूरी लगन से अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों से आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेने, नेतृत्व करने और विश्वविद्यालय के विकास में सक्रिय योगदान देने की अपील की।बैठक में इंजीनियरिंग संस्थान के समस्त संविदा एवं अतिथि प्रवक्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें