अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख़्त कार्रवाई : सीओ

खेतासराय(जौनपुर)। दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी की है। सुरक्षा के लिहाज से अतिसंवेदनशील खेतासराय क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों का शाहगंज की डिप्टी एसपी प्रतिमा वर्मा निरीक्षण करेंगी। वहीं, भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। पुलिस का विशेष जोर भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर रहेगा।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख़्त कार्रवाई : सीओ दुर्गा पूजा पंडालों की ड्रोन से होगी निगरानी, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम
  • त्योहार के दौरान पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस सतर्क रहेगी। पूजा समितियों से समन्वय बनाकर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा,
  • सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
  • पुलिस ने सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

खेतासराय(जौनपुर)। दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी की है। सुरक्षा के लिहाज से अतिसंवेदनशील खेतासराय क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों का शाहगंज की डिप्टी एसपी प्रतिमा वर्मा निरीक्षण करेंगी।

वहीं, भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। पुलिस का विशेष जोर भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर रहेगा।त्योहार के दौरान पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस सतर्क रहेगी।

Advertisement

पूजा समितियों से समन्वय बनाकर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।पुलिस ने सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

लोगों से अपील की जाएगी कि किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें और उसे आगे प्रसारित करने से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन ने त्योहार के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने और शांति व्यवस्था कायम रखने में आमजन से सहयोग की अपेक्षा की है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें