
संवाददाता अरविंद कुमार यादव
जौनपुर केराकत क्षेत्र के वीरमपुर गांव से चोरी हुई गाय और बछिया को पुलिस ने मछलीशहर क्षेत्र के सोनहिता गांव से बरामद कर लिया।
मामले में पुलिस ने कथित तौर पर शामिल कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीरमपुर गांव निवासी अरविंद सिंह की गाय और बछिया चोरी हो गई थीं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। छानबीन के दौरान पुलिस ने मछलीशहर क्षेत्र के सोनहिता गांव से दोनों पशुओं को बरामद कर लिया।
पुलिस मामले में वाहन चालक समेत अन्य संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

















