
जौनपुर, 12 अक्टूबर 2026। कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में कथित घोटाले, भ्रष्टाचार और पत्रकार उत्पीड़न के विरोध में चल रहा सत्याग्रह आंदोलन सोमवार को 1890वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन का नेतृत्व यशवन्त कुमार गुप्त कर रहे हैं।
बताया गया कि यह सत्याग्रह 9 अगस्त 2021 से लगातार चल रहा है। आंदोलनकारियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण से जुड़े मामलों में भूमि अधिग्रहण की कथित अनियमितताओं, भ्रष्टाचार तथा जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के फर्जी निस्तारण का मुद्दा उठाया जा रहा है।
सत्याग्रह के दौरान सिरकोनी बाजार (इजरी) में हुई डकैती के मामले में अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग भी की गई। आंदोलनकारियों ने संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग दोहराई।इस अवसर पर विनोद कुमार यादव, रामनारायन साहू, लालता प्रसाद साहू, शिवपूजन साहू, मोहर्रम अली, डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह,!
विजय प्रकाश मिश्र, उदय प्रताप सिंह, रामनगीना यादव, नरेन्द्र गिरी, बसन्त लाल मौर्य, विजय प्रताप सिंह और सजन यादव समेत दर्जनों समर्थक मौजूद रहे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया।सत्याग्रहियों ने कहा कि जब तक उठाए गए मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

















