दीपक से कपड़े व पूजा सामग्री की दुकान में लगी आग डेढ़ लाख का नुकसान

केराकत, जौनपुर।

क्षेत्र के मुरारा गांव निवासी नीरज मिश्रा पुत्र ब्रह्मदेव मिश्रा की आजाद नगर गेट के पास स्थित कपड़े एवं मां अष्ट भुजी पूजन पाठ सामग्री की दुकान में शनिवार देर शाम आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखे कपड़े और पूजा सामग्री जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित के अनुसार, इस घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • जानकारी के अनुसार, नीरज मिश्रा शनिवार की शाम दुकान में पूजा-पाठ करने के बाद दीपक जलाकर करीब आठ बजे घर चले गए। दीपक पूरी तरह नहीं बुझा था,
  • पिता ने शटर से धुआं निकलते देख मचाया शोर, ग्रामीणों ने नहर के पानी से आग पर पाया काबू
  • इसी दौरान नीरज मिश्रा के पिता शौच के लिए बाहर निकले तो दुकान के शटर से धुआं निकलता दिखाई दिया। शटर के पास गर्माहट
  • पीड़ित परिवार के मुताबिक, आग से दुकान में रखे कपड़े और पूजा सामग्री जलकर खराब हो गई। नीरज मिश्रा ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग

संवाददाता अरविंद कुमार यादव

केराकत, जौनपुर। क्षेत्र के मुरारा गांव निवासी नीरज मिश्रा पुत्र ब्रह्मदेव मिश्रा की आजाद नगर गेट के पास स्थित कपड़े एवं मां अष्ट भुजी पूजन पाठ सामग्री की दुकान में शनिवार देर शाम आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखे कपड़े और पूजा सामग्री जलकर नष्ट हो गए।

Advertisement

पीड़ित के अनुसार, इस घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।जानकारी के अनुसार, नीरज मिश्रा शनिवार की शाम दुकान में पूजा-पाठ करने के बाद दीपक जलाकर करीब आठ बजे घर चले गए।

दीपक पूरी तरह नहीं बुझा था, जिससे उसकी बची हुई लौ से लकड़ी के काउंटर में धीरे-धीरे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान के अंदर से धुआं व आग की लपटें निकलने लगीं।

इसी दौरान नीरज मिश्रा के पिता शौच के लिए बाहर निकले तो दुकान के शटर से धुआं निकलता दिखाई दिया। शटर के पास गर्माहट महसूस होने पर उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पास की नहर से पानी लाकर आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।पीड़ित परिवार के मुताबिक, आग से दुकान में रखे कपड़े और पूजा सामग्री जलकर खराब हो गई। नीरज मिश्रा ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है, ताकि नुकसान की भरपाई कर दुकान को दोबारा शुरू किया जा सके।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें